दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और ठंडक का अलर्ट, सोमवार से दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा। राजधानी में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं, इसके अलावा तापमान में गिरावट के आसार दिल्ली में मौसम अब पूरी तरह बदलने को है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह का समय साफ रहेगा, लेकिन शाम या रात में हल्की बारिश हो सकती है, इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम में ठंडक और बढ़ती नजर आएगी।
रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, पारा 15 डिग्री के पास लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रही। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा।
आया नगर में सबसे ठंडा इलाका था, जहां न्यूनतम पारा 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 94 से 33 फीसदी रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे दो दिन में दिल्ली में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। इन बर्फीली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी।
नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह-शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा। इस बीच, देश के अलग-अलग राज्यों में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।