चंद्रपुर में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने अलग गुट बनाया: कल्याण-डोंबिवली में उद्धव गुट के 2 पार्षद लापता, दोनों के फोन बंद
चंद्रपुर में शुक्रवार को हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 27 सीटें मिली। इस बीच, खुद का अलग गुट बनाने की घोषणा करने वाले 13 पार्षदों ने अपने गुट को संभागीय आयुक्त कार्यालय में रजिस्टर कराया। यह पार्टी कांग्रेस के भीतर जारी हुई बहस की वजह से हुआ है। इसके अलावा, ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में शिवसेना (UBT) के दो पार्षद संपर्क से बाहर हैं।
शिवसेना (UBT) के कल्याण जिला प्रमुख शरद शिवराज पाटिल ने बताया कि पार्षद मधुर उमेश म्हात्रे और कीर्ति राजन धोणे के फोन बंद आ रहे हैं। परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत देकर दोनों को मिसिंग पर्सन के मामले दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस मामले में दबाव, धोखाधड़ी, अपहरण या किसी आपराधिक गतिविधि की संभावना होने की आशंका है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस चुनाव में 66 सदस्यीय चंद्रपुर नगर निगम में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली थीं। निगम में बहुमत के लिए 34 पार्षदों का समर्थन जरूरी है।