सर्दियों के मौसम में, सब्ज़ी बाजार से गुजरते हैं, ताजे हरे साग की खुशबू आती है। इनमें पालक एक ऐसा साग है, जो हमारी थाली में रहता है और सर्दियों में आसानी से मिलता है। पालक का स्वाद ज्यादा और न्यूट्रिशन से भरपूर है। यह पहली बार पर्शिया यानी आज के ईरान में लगभग 2000 साल पहले उगाया गया था। इसके बाद व्यापारी इसे अपने साथ दक्षिण एशिया लेकर आए। मौजूदा समय में पालक सबसे अधिक चीन में उगाया जाता है। पालक हर डिश में आसानी से घुल-मिलकर स्वाद और सेहत दोनों को बढ़ाता है।
पालक की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
इसमें मौजूद ज्यादातर कार्ब्स फाइबर के रूप में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज रोकने में मदद करता है। इसमें शुगर न के बराबर होती है। पालक का इनसॉल्यूबल फाइबर स्टूल को बल्क देता है और गट हेल्थ को सपोर्ट करता है।
पालक में कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं?
इसमें कैरोटिनॉइड्स होते हैं, जिन्हें शरीर विटामिन A में बदलता है। ये आंखों की रोशनी और स्किन के लिए लाभदायक हैं। इसमें विटामिन C अच्छी मात्रा में मिलता है, जो इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ को सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद भरपूर आयरन हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है।
पालक खाने के क्या फायदे हैं?
पालक खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A आंखों और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है, जबकि विटामिन C इम्युनिटी मजबूत करता है। इसका इनसॉल्यूबल फाइबर पाचन सुधारता है और कब्ज से बचाता है।
पालक में कौन से मेडिसिनल गुण होते हैं?
पालक में कई ऐसे मेडिसिनल गुण होते हैं, जो शरीर की हीलिंग और प्रोटेक्शन में मदद करते हैं। विटामिन A और C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसका फाइबर गट हेल्थ सुधारकर पाचन को सपोर्ट करता है।
पालक कितनी मात्रा ठीक है?
ज्यादातर लोगों के लिए रोज पालक खाना सुरक्षित है, क्योंकि यह लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन इसमें ऑक्सेलेट भी होते हैं, इसलिए बहुत ज्यादा मात्रा में रोज खाना कुछ लोगों में किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ा सकता है। आमतौर पर दिन में 1 कप पका हुआ पालक या 2 कप कच्चा पालक पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है।