सर्दियों के मौसम में सब्जी बाजार से गुजरें, तो हर तरफ ताजे हरे साग की खुशबू आती है। इनमें से पालक ऐसा साग है, जो पूरे साल भर हमारी थाली में रहता है। सर्दियों में ज्यादा आसानी से मिलता है।
स्वाद में जबरदस्त और न्यूट्रिशन से भरपूर पालक पहली बार पर्शिया यानी आज के ईरान में लगभग 2000 साल पहले उगाया गया था। इसके बाद व्यापारी इसे अपने साथ दक्षिण एशिया लेकर आए। मौजूदा वक्त में पालक सबसे अधिक चीन में उगाया जाता है। पालक हर डिश में आसानी से घुल-मिलकर स्वाद और सेहत दोनों को बढ़ाता है।
इसलिए जरूरत की खबर में आज पालक की बात करेंगे।
पालक की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
पालक लो-कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाली हरी सब्जी है। इसमें मौजूद ज्यादातर कार्ब्स फाइबर के रूप में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज रोकने में मदद करता है। इसमें शुगर न के बराबर होती है। पालक का इनसॉल्यूबल फाइबर स्टूल को बल्क देता है और गट हेल्थ को सपोर्ट करता है।
पालक में कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं?
पालक विटामिन्स और मिनरल्स का शानदार सोर्स है। इसमें कैरोटिनॉइड्स होते हैं, जिन्हें शरीर विटामिन A में बदलता है। ये आंखों की रोशनी और स्किन के लिए लाभदायक हैं। इसमें विटामिन C अच्छी मात्रा में मिलता है, जो इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ को सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद भरपूर आयरन हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है, जबकि कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी मिनरल है।
पालक खाने के क्या फायदे हैं?
पालक खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A आंखों और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है, जबकि विटामिन C इम्युनिटी मजबूत करता है। इसका इनसॉल्यूबल फाइबर पाचन सुधारता है और कब्ज से बचाता है।
पालक में कौन से मेडिसिनल गुण होते हैं?
पालक में कई ऐसे मेडिसिनल गुण होते हैं, जो शरीर की हीलिंग और प्रोटेक्शन में मदद करते हैं। विटामिन A और C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसका फाइबर गट हेल्थ सुधारकर पाचन को सपोर्ट करता है। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए।
पालक आयरन की कमी पूरी कर सकता है?
पालक आयरन का अच्छा प्लांट-बेस्ड सोर्स है, और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार हो सकता है। लेकिन इसका आयरन बॉडी आसानी से अवशोषित नहीं कर पाती, क्योंकि इसमें ऑक्सेलेट (एक ऑर्गेनिक कंपाउंड) मौजूद होते हैं। इसे विटामिन C वाले फूड्स जैसे नींबू, टमाटर के साथ खाने से आयरन इनटेक बढ़ता है। शुरुआती कमी में पालक मदद कर सकता है, लेकिन ज्यादा कमी होने पर सिर्फ पालक पर्याप्त नहीं होता है।
पालक आई साइट और स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है?
पालक आंखों और स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स आंखों को ब्लू लाइट और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। इससे मोतियाबिंद और एज-रिलेटेड मैक्युलर डिजनरेशन का जोखिम कम होता है। पालक के कैरोटिनॉइड्स शरीर में विटामिन A बनाते हैं, जो नाइट विजन और आंखों की नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है। स्किन के लिए पालक में मौजूद विटामिन C कोलेजन बनने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है। इसके एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाकर ग्लो सुधारते हैं।
पालक वजन कम करने के लिए कितना उपयोगी है?
पालक वजन कम करने में बहुत मददगार माना जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा होता है। 100 ग्राम पालक में सिर्फ करीब 23 कैलोरी होती हैं। लेकिन फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है। इसकी पानी की मात्रा भी 90% से ज्यादा होती है, जो हाइड्रेशन और मेटाबॉलिज्म दोनों को सपोर्ट करती है।
पालक किसे नहीं खाना चाहिए, किन लोगों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए?
पालक हेल्दी है, लेकिन कुछ लोगों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसमें ऑक्सेलेट ज्यादा होता है, जो किडनी स्टोन की हिस्ट्री वाले लोगों में पथरी का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए उन्हें ध्यान से सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को आयरन की गंभीर कमी है, उनके लिए पालक का आयरन कम अवशोषित होने के कारण अकेले पर्याप्त नहीं होता है।