मकर संक्रांति के दिन लोग तिल और गुड़ के लड्डू खाते हैं। पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्र में शाम को घर के सभी लोग अलाव जलाकर गीत गाते हैं और मूंगफली खाते हैं। ये सभी चीजें खाना सर्दियों में बेहद फायदेमंद है।
तिल, गुड़ और मूंगफली, तीनों सुपरफूड हैं। इनसे बनी चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, सेहत के लिए उतनी फायदेमंद होती हैं।
गुड़ में सुक्रोज और फ्रुक्टोज के रूप में शुगर होता है। इसलिए इसका स्वाद मीठा होता है और इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। गुड़ में शरीर के लिए जरूरी विटामिन A, C और E होते हैं। इसमें आयरन समेत कई जरूरी मिनरल्स भी होते हैं।
तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। इसमें विटामिन B6 भी होता है। शरीर की रोजाना जरूरत के कितने मिनरल्स तिल खाने से मिलते हैं, ग्राफिक में देखिए।
मूंगफली में प्रोटीन, फैट समेत कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। ग्राफिक में देखिए:
तिल खाने के 10 बड़े फायदे
हड्डियां मजबूत होती हैं।
इंफ्लेमेशन कम होता है।
आर्थराइटिस के दर्द से राहत मिलती है।
डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी रहती है।
मीनोपॉज के समय हॉर्मोन बैलेंस बना रखता है।
थायरॉइड हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
एनीमिया का जोखिम कम होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम होता है।
मूंगफली खाने के 10 बड़े फायदे
वेट लॉस में मदद मिलती है।
इंफ्लेमेशन कम होता है।
डायबिटीज का रिस्क कम होता है।
कैंसर का जोखिम कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।
हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
गॉलस्टोन का रिस्क कम होता है।
इससे लाइफ स्पैन बढ़ता है।
ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर होती है।
आंखों की सेहत सुधरती है।
तिल, गुड़ और मूंगफली से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और उनके जवाब
सवाल: क्या तिल और मूंगफली में मौजूद फैट से दिल की सेहत खराब होती है?
जवाब: नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। लोगों को इस बात का भ्रम है कि फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जबकि असल में ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। तिल और मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट हमें सेहतमंद बनाता है।
सवाल: क्या तिल और मूंगफली खाने से बाल झड़ने लगते हैं?
जवाब: नहीं, यह सच नहीं है। इसके उलट तिल और मूंगफली खाने से हेयरफॉल रुक सकता है। इनके सेवन से बालों के विकास में भी मदद मिलती है।