उत्तर भारत में ठंड कम होने के बाद अब कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 31 जनवरी से फिर से बारिश की संभावना जताई गई है. तेज बारिश के चलते सुबह के समय का तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा, जिससे फिर से कंपकंपी बढ़ने वाली है. राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है. तेज बारिश के साथ ही 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी.
राजस्थान में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में खतरनाक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली में गुरुवार (29 जनवरी) को सुबह शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. शीतलहर के दौरान 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. राजधानी में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई पड़ रहा है. इसके कारण मौसम में बदलाव और अस्थिरता बनी हुई है. आज भी इसका प्रभाव महसूस किया जाएगा. आज प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.
यूपी के कुछ जिलों में शीतलहर जैसा प्रभाव दिख सकता है क्योंकि तापमान सामान्य से कम रहेगा. मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की धूप के साथ ठंड बनी रहने की संभावना है. रात में तापमान नीचे गिर सकता है. हाल ही में हुई बारिश के कारण नमी बढ़ने और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से रात का पारा गिर सकता है.
बिहार में 5 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. जिन जिलों में घने कोहरे छाए रहने की चेतावनी है, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज हैं. इस सप्ताह बिहार में बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है.