महाराष्ट्र के वाशी में एक वार्ड ब्वाय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अपने खुद को डॉक्टर बताता था, जबकि उन्होंने कथित तौर पर दो इंजेक्शन लगाए जिनसे एक 21 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।
वाशी थाना के अधिकारी ने बताया, कि महिला प्रचिति भिकुराम भुवड़ के परिजनों ने अनियमित मासिक धर्म के उपचार के लिए संदेश यशवंत पाशटे से संपर्क किया, जिसने खुद को डॉक्टर बताया। वह सेक्टर 11 स्थित प्राचिति के घर गया और दावा किया कि महिला पॉलीस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) से पीड़ित है। उसने परिवार से पांच इंजेक्शन के कोर्स के लिए 15 हजार रुपये लिए और कहा कि वह खुद इंजेक्शन लगाएगा।
महिला की मौत के बाद, पाशटे ने दावा किया, कि परिवार से इस्तेमाल हुई सुइयों और मेडिकल कचरे वाला बैग कचरे में फेंकने को कहा। परिजनों ने जब उसे पकड़ा, तो उसने कबूल किया कि वह मुंबई के अंधेरी में एक प्राइवेट नर्सिंग होम का वार्ड ब्वाय है।
पुलिस ने इस दावे की जांच की, और परिवार की शिकायत पर पाशटे के खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में छह फरवरी को मामला दर्ज किया गया।