उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 11वीं की छात्रा बेहद फास्टफूड खाने से मौत हो गई। उसका इलाज दिल्ली AIIMS में चल रहा था। वहां डॉक्टरों ने बताया, ज्यादा फास्टफूड खाने से लड़की की आंतें आपस में चिपक गईं। पाचन तंत्र पूरी तरह से डैमेज हो गया।
फास्टफूड हमारे शरीर के लिए मिलावटी ईंधन है। यह धीरे-धीरे शरीर को डैमेज कर रहा है। अगर लगातार फास्टफूड खाते रहे तो एक दिन शरीर भी काम करना बंद कर देगा।
ज्यादातर फास्टफूड मैदे से बने होते हैं। इसमें ढेर सारा नमक, ऐडेड शुगर और पालम ऑयल होता है। ये चीजें खाने में स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन इनमें न के बराबर न्यूट्रिशन होता है।
फास्टफूड में रिफाइंड कार्ब, खूब सारा ऐडेड शुगर, नमक और खराब फैट होते हैं। जबकि फाइबर, विटामिन और मिनरल्स न के बराबर होते हैं। इसलिए यह खाना छोटी आंत में जल्दी पच जाता है और तुरंत दिमाग को खुशी वाला सिग्नल देता है। इससे हमें अच्छा महसूस होता है, लेकिन ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए पैंक्रियाज ज्यादा इंसुलिन रिलीज करता है। वहीं बड़ी आंत के हेल्दी बैक्टीरिया फाइबर के इंतजार में भूखे रह जाते हैं। इससे पाचन खराब होता है, वजन बढ़ता है और डायबिटीज, फैटी लिवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।