डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात से पीछे हटने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वे डेनमार्क समेत किसी भी यूरोपीय देश पर ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर कोई टैरिफ नहीं लगाएंगे।
ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। इससे कुछ समय पहले उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने भाषण में भी कहा था कि अब वे ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य ताकत इस्तेमाल करने की बात से पीछे हट रहे हैं।
ट्रंप ने बोला, 'मैं ग्रीनलैंड चाहता हूं, पूरा अधिकार, मालिकाना हक और नियंत्रण के साथ।' लेकिन उन्होंने कहा, 'वे इस मामले में बल प्रयोग नहीं करेंगे।'
ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर वे चाहें तो ताकत के बल पर ग्रीनलैंड हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं ज्यादा ताकत और बल का इस्तेमाल करूं तो हमें कोई रोक नहीं सकता। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा।'
ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने भाषण में कहा, 'दशकों से हमने उन्हें जो दिया है, उसके मुकाबले यह बहुत छोटी मांग है।'
ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक विवादित बयान देते हुए कहा, 'यह जगह ठंडी और ठीक से स्थित नहीं है, फिर भी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।'
ट्रंप ने यह भी कहा, 'आर्कटिक इलाका भविष्य में रणनीतिक रूप से बहुत अहम होने वाला है, इसलिए ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण होना चाहिए।'