गोवा अग्निकांड मामले में थाईलैंड की पुलिस ने दोनों भाइयों लूथरा सौरभ और गौरव को हिरासत में लिया है। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
गोवा के बिर्च नाइट क्लब में अग्निकांड के पांचवें दिन, गुरुवार को क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया। थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। वे अपने पासपोर्ट पकड़े हुए हैं।
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने गुरुवार को लूथरा ब्रदर्स की ट्रांजिट अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को वापस लेकर आएगी। संभावना है कि भारत लाने के बाद गोवा पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेगी।