भारतीय महिला टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका से फाइनल में सामना करेगी। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम इतिहास रचने के लिए तैयार है। यह पहली बार है जब भारत और दक्षिण अफ्रीका खिताबी मुकाबले में शामिल होंगे।
भारतीय टीम इससे पहले 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था। जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की।
दोनों टीमों को अपने पहले खिताब का इंतजार है। महिला विश्व कप के फाइनल में यह पहला मौका है जब खिताबी मुकाबला ऐसी दो टीमों के बीच होगी जो कभी चैंपियन नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने इससे पहले कई बार खिताबी मुकाबले खेले हैं। रविवार का दिन महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2 नवंबर यानी रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे टॉस होगा।
इस मैच की लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर और जियोहॉटस्टार एप पर होगा। इसके अलावा, आप अमरुजाला की वेबसाइट पर भी मैच के अपडेट पढ़ सकते हैं।