सरदार सरोवर परियोजना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसका सपना देखा था, नेहरू जी ने इसकी आधारशिला रखी थी, और कई दशकों बाद मैंने इसका उद्घाटन किया। यही कांग्रेस की हालत है। वे सिर्फ कल्पना करते हैं, लेकिन उसे लागू नहीं कर पाते। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब इस परियोजना के लिए मुझे 3 दिन अनशन पर बैठना पड़ा था।'