नीतीश कुमार से चिराग पासवान मिलने गए थे, उनके बीच क्या खुलकर बात हुई?
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की. इस प्रचंड जीत में एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अहम भूमिका निभाई. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 19 पर जीत हासिल की.
चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज से इस बारे में खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बधाई देने गया था, और हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
चुनाव में जीत पर क्या चिराग पासवान बोले?
चिराग पासवान ने कहा, 'मैं बिल्कुल इस उम्मीद की बात कर रहा था। मेरा विश्वास था कि जिस एकजुटता से हम सभी आगे बढ़ रहे हैं, स्पष्ट रूप से हमें बड़े परिणामों की तरफ ले जा रही है। 200 से ज्यादा सीट हासिल करना एक ऐतिहासिक जीत है। बिहार की जनता ने करके दिखाया कि वो आरजेडी को कतई मौका नहीं देना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्या बोले चिराग पासवान?
चिराग पासवान ने कहा, 'मेरे लिए यह खुशी की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक सिंगल सांसद वाली पार्टी पर विश्वास रखा। ये बड़ी बात है। प्रैक्टिकली जीरो विधायकवाली पार्टी को 29 सीटें दे देना, यह बड़ी बात है।
सीट बंटवारे पर क्या चिराग पासवान ने कहा?
चिराग पासवान ने कहा, 'मैंने गठबंधन की मर्यादा को निभाया है। मैं मीडिया से तब भी बात नहीं कर रहा था, जब तक हमारी सीटों को लेकर पूरी सहमति बन नहीं जाए।
नीतीश कुमार से चिराग पासवान मिलने गए थे, उन्होंने क्या कहा?
चिराग पासवान ने कहा, 'मैं सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बधाई देने गया था। इस दौरान हमारी कोई बातचीत नहीं हुई। जिस तरीके से उनके नेतृत्व में हमने ये जीत हासिल की, बस हम बधाई देकर वापस आए। उनके साथ मैं बहुत ज्यादा समय नहीं बैठा।
नीतीश कुमार बनें मुख्यमंत्री, यह मेरी पार्टी का मत?
चिराग पासवान ने कहा, 'हम लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा, ऐसे में मेरी पार्टी का मत है कि नीतीश कुमार ही दोबारा मुख्यमंत्री हों।
इस बीच कई पड़ाव होंगे, यूपी चुनाव, 2030 से पहले 2029 में मोदी को चौथी बार पीएम बनवाना।