उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान -22°C, नदी-झरने जमे: राजस्थान के 14 जिलों में कोहरा, MP में 15 दिन तक शीतलहर; दिल्ली में फ्लाइट्स में देरी।
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से यूपी, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। राज्यों में घने कोहरे, शीतलहर और तेज सर्दी का अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में बर्फबारी हुई।
राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। राजस्थान के माउंट आबू (सिरोही) में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। पूर्वी यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में कोल्ड वेव और धुंध के अलावा शीतलहर और कोहरा एक साथ असर दिखाएगा। 6 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी रहेगी।