उत्तर भारत में सर्दी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखा रही है। कश्मीर घाटी से लेकर पंजाब और हरियाणा तक तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर सहित कश्मीर के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि मैदानी राज्यों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है।
कश्मीर में सर्दी लगातार बढ़ रही है। रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। दिन का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रहा।
पंजाब में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। राज्य में रविवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा स्थान रहा फरीदकोट, जहां रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने और हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। हिसार रविवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में देशभर का मौसम इस प्रकार रहेगा: उत्तर भारत में 27-28 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी बढ़ेगी। मैदानी इलाकों में इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में तेज गिरावट आएगी।
दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 24-26 डिग्री और रात का पारा 8-10 डिग्री तक रह सकता है। हवा की दिशा उत्तरी रहने से सर्दी में बढ़ोतरी होगी। कोहरा बढ़ने के आसार हैं।
राजस्थान में ठंड बढ़ेगी। बीकानेर-जयपुर-सीकर बेल्ट में रात का तापमान कई जिलों में 7-9 डिग्री तक रह सकता है।