चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर पूरी तरह से खंडन किया है कि चीन गुप्त रूप से परमाणु हथियार परीक्षण कर रहा है। इस आरोप को खारिज करते हुए चीन ने कहा है कि हम एक आत्मरक्षात्मक परमाणु रणनीति पर कायम हैं और परमाणु परीक्षणों पर अपने प्रतिबंध का पालन करते हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य और एक परमाणु-हथियार संपन्न देश के रूप में चीन परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल ना करने की नीति का पालन करता है, एक आत्मरक्षात्मक परमाणु रणनीति बनाए रखता है और परमाणु परीक्षण स्थगित करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करता है।
माओ निंग ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अमेरिका भी परमाणु परीक्षण पर अपनी रोक बरकरार रखेगा और वैश्विक स्थिरता में योगदान देगा।"