राजस्थान में ठिठुरन बढ़ रही है। शुक्रवार को राज्य के 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। जयपुर में पहली बार तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ।
सीकर के शेखावाटी में ओस की बूंदें जमने से खेतों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित 19 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पचमढ़ी से पारा सबसे कम 5.8 डिग्री पर पहुंच गया।
उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, पिथौरागढ़, चमोली सहित कई इलाकों में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ में तापमान माइनस 14 डिग्री और बद्रीनाथ में माइनस 11 डिग्री दर्ज पहुंच गया। पिथौरागढ़ और चमोली में नदी-नाले जम गए हैं।
हरियाणा में सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके कारण तापमान में गिरावट लगातार जारी है। नारनौल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में 3.7 डिग्री, करनाल में 7.0 डिग्री, अंबाला में 7.7 डिग्री और चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।