हरिद्वार में आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन 26 लाख 36 हजार लोगों ने गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। हरकी पौड़ी पर तड़के से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो शाम तक बढ़ती चली गई। ठंड के बावजूद लोगों में स्नान करने की उत्सुकता और दीपावली के अवसर पर भगवान विष्णु के जन्मोत्सव के प्रति समर्पण ने इस स्थान को दिव्य बना दिया।
कार्तिक पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है, जब देवता स्वयं मानव रूप में पृथ्वी पर उतरकर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। गंगा स्नान और दीपदान का इस दिन विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हरिद्वार में इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से शरीर और मन दोनों पवित्र हो जाते हैं। उनका मानना है कि आज के दिन देवता स्वयं गंगा में स्नान करते हैं, और जो व्यक्ति इस समय गंगा में डुबकी लगाता है, वह देवताओं के समान यश, सौंदर्य और समृद्धि प्राप्त करता है।
हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे जनपद को 11 जोन और 36 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हर की पौड़ी, ब्रह्मकुंड और अन्य घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के स्नान कर सकें।